PM Vishwakarma Yojana 2026: भारत सरकार द्वारा विश्वकर्मा समुदाय से जुडी जातियों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुवात की गई है, इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कौशल्य प्रशिक्षण, निशुल्क सिलाई मशीन, दैनिक 500 भत्ता एवं 15000 रूपए टूलकिट की खरीद के लिए दिए जाते है। योजना का उद्देश्य विश्वकर्मा समुदाय के पारंपरिक व्यवसाय एवं कला विलुप्त न हो और देश में यह कलाए आगे बढ़ती रहे इसलिए प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता प्रदान की है।
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए 18 से अधिक पारंपरिक चले आ रहे विश्वकर्मा व्यवसाय का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमे कारपेंटर, नाव निर्माता, कुम्हार, मूर्तिकार, राजमिस्त्री, धोबी, दर्जी, मोची, सुनार, लोहार, नाइ जैसे व्यवसाय शामिल है। अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है तो लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।
PM Vishwakarma Yojana 2026 Overview
| योजना का नाम | PM Vishwakarma Yojana |
|---|---|
| शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
| लॉन्च | 17 सितंबर 2023 |
| उद्देश्य | विश्वकर्मा समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए |
| लाभ | व्यवसाय के लिए कम ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराना |
| लाभार्थी | विश्वकर्मा समुदाय की सभी 140 जातियों के कामगार |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmvishwakarma.gov.in |
PM Vishwakarma Yojana 2026
PM Vishwakarma Yojana की शुरुवात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी द्वारा 17 सितंबर 2023 को शुरू की, योजना के अंतर्गत विश्वकर्मा समुदाय की 140 से अधिक जातियों को इसका लाभ दिया जाता है। यह योजना पीढ़ियों से चले आ रहे विश्वकर्मा समुदाय से जुड़े व्यवसायों को मजबूती प्रदान करने और विलुप्त होने से बचाती है। जिसके लिए लाभार्थियों को प्रशिक्षण के साथ साथ व्यवसाय शुरू करने हेतु 3 लाख रूपए तक का ऋण कम से कम ब्याजदर में दिया जाता है।
इसके अलावा लाभार्थी महिलाओ को निशुल्क सिलाई मशीन, एवं उसका प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमे उन्हें आधुनिक सिलाई, बुनाई, ड्रेस कटिंग आदि सिखाया जाता है। इसके अलावा अन्य 18 व्यवसायों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को ₹500 प्रतिदिन भत्ता भी प्रदान किया जाता है, यह राशि कॅश या सीधे बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर किए जाते है।
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रमाणपत्र दिया जाएगा, साथ ही ₹15000 का ई-वाउचर प्रदान किया जाता है जिससे वे टूलकिट का वहन कर सकते है। अगर वे अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो उनके पास प्रशिक्षण प्रमाणपत्र अनिवार्य है, ऋण के लिए यह प्रमाणपत्र आवेदकों के पास होना चाहिए।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता
- आवेदक भारतीय निवासी होने चाहिए।
- लाभार्थी विश्वकर्मा समुदाय से होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- लाभार्थी ने PMEGP, PM स्वानिधी, मुद्रा योजना ऐसी किसी भी लोन योजना संबंधित किसी भी योजना का लाभ पिछले 5 वर्षों में नहीं लिया हो।
- आवेदक के परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए और आयकरदाता नहीं हो।
- विश्वकर्मा योजना के लिए परिवार का एक सदस्य आवेदन कर सकते है।
- लाभार्थी का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए के लिए आवश्यक दस्तावेज
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana के लिए निम्मलिखित दस्तावेज चाहिए:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- राशन कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र
PM Vishwakarma Yojana Online Apply 2026
PM Vishwakarma Yojana के लिए आवेदन ऑनलाइन नहीं किया जा सकता, भलेही सरकार द्वारा pmvishwakarma.gov.in पोर्टल जारी किया गया है लेकिन आवेदन केवल CSC केंद्र, आपले सरकार सेतु सुविधा केंद्र, या ब्लाक कार्यालय से किया जा सकता है।
- सबसे पहले नजदीकी CSC केंद्र, सेतु सुविधा केंद्र, या ब्लाक कार्यालय में जाए।
- अब कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
- आवेदन के बाद दस्तावेज देना है और केवायसी हेतु बायोमेट्रिक व्हेरिफिकेशन होगा।
- इसके बाद आवेदक को पेशे की जानकारी दर्ज करनी है।
- जानकारी दर्ज करने के बाद रसीद प्राप्त करे।
- रसीद का प्रिंटआउट लेकर विभागीय कार्यालय, ग्रामपंचायत केंद्र, या महानगरपालिका में जमा करे।
- दस्तावेज सत्यापन करने के बाद लाभार्थियों को सरकारी मान्यता मिलेगी और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिलेगा 3 लाख तक का लोन
PM Vishwakarma Yojana के आंतरिक लाभार्थियों को ऋण सुविधा भी दी जाती है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद यदि लाभार्थी व्यवसाय शुरू करना चाहते तो इसके लिए उन्हें कम से कम ब्याजदर में 3 लाख रूपए तक का ऋण दिया जाएगा। इस ऋण राशि से वे व्यवसाय शुरू कर सकते है और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते है। इस लोन का भुगतान लाभार्थी आसान सी किस्तों में चूका सकते है जिसके बाद यदि वे चाहे तो दोबारा लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
PM Vishwakarma Yojana List of Trades
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana के आंतरिक इन व्यवसायों का प्रशिक्षण एवं टूलकिट के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- कारपेंटर (Carpenter)
- नाव निर्माता (Boat Maker)
- कवच निर्माता (Armor Maker)
- नाइ (Barbers)
- लोहार (Lohar (Blacksmith))
- हथोड़ा और टूल किट निर्माता (Hammer and Tool Kit Maker)
- ताला बनाने वाला (Locksmith)
- सुनार (Goldsmith)
- कुम्हार (Potter)
- मछली पकड़ने वाले (Fishing Net Maker)
- मूर्तिकार / पत्थर तराशने वाला / पत्थर तोड़ने वाला (Sculptor/Stone Carver/Stone Breaker)
- मोची / जूते बनाने वाला / जूते बनाने वाला(Cobblers/Shoemakers/Footwear Artisans)
- राजमिस्त्री(Masons)
- टोकरी बनाने वाला /टोकरी बुनने वाला / चटाई बनाने वाला / नाई बुनने वाला / झाड़ू बनाने वाला(Basket Makers/Basket Weavers/Mat Makers/Coir Weaver’s/Broom Makers)
- गुड़िया और खिलौने बनाने वाला (पारंपरिक)(Doll and Toy Makers (Traditional))
- माला बनाने वाला(Garland Makers)
- धोबी(Washermen)
- दर्जी(Tailor)
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Important Links
| पीएम विश्वकर्मा योजना आधिकारिक वेबसाइट | pmvishwakarma.gov.in |
| हेल्पलाईन नंबर | 18002677777 |
| Join WhatsApp | Click here |
| Homepage | Click here |