PM Sauchalay Yojana 2026: पीएम शौचालय योजना फॉर्म ऑनलाइन, मिलेंगे ₹12000 जानें कैसे करें आवेदन

PM Sauchalay Yojana 2026: केंद्र सरकार द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2 अक्टूबर, 2014 को प्रधानमंत्री शौचालय योजना की शुरुवात की गई, इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा देश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में शौचालय के निर्माण करने हेतु ₹12,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

देश में गरीबी के कारण कई परिवारों के घर में आज भी शौचालय नहीं है, ऐसे में उन्हें खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है, जिससे महिलाओ की सुरक्षा एवं स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा ऐसे परिवार जिनके घर में शौचालय नहीं है उन्हें शौचालय के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2029 तक हर घर शौचालय के लक्ष्य से pm sauchalay yojana 2.0 वर्ष 2026 में चलाई जा रही है। अगर आपके परिवार में शौचालय नहीं है और वे सरकार द्वारा शौचालय का निर्माण करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने SBM registration, पात्रता, लाभ, दस्तावेज की पूरी जानकारी विस्तार में दी गई है।

PM Sauchalay Yojana Overview

योजना का नामPM Free Sauchalay Yojana
लाभशौचालय बनाने हेतु 12000 रूपए मिलेंगे
किसने शुरू कीपीएम नरेंद्र मोदी
योजना की शुरुवात 2 अक्टूबर, 2014 
लाभार्थीदेश के गरीब परिवार
उद्देश्यहर घर शौचालय उपलब्ध कराना
मिलने वाली धनराशि₹12000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटswachhbharatmission.ddws.gov.in

PM Sauchalay Yojana

प्रधानमंत्री शौचालय योजना अबतक देश के प्रगती एवं विकास के लिए महत्वपूर्ण योजना के रूप में सामने निकलकर आरही है। मिडिया रिपोर्ट्स और सरकारी आकड़ो के अनुसार free sauchalay yojana के तहत देश के 12 करोड़ से अधिक गरीब परिवार को शौचालय के निर्माण करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

PM Sauchalay Yojana के आंतरिक लाभार्थी परिवार को दो किस्तों में राशि प्रदान की जाती है, पहली क़िस्त राशि ₹6,000 आवेदन मंजूर होने के बाद शौचालय निर्माण शुरू करने हेतु प्रदान की जाती है, जबकि दूसरी क़िस्त शौचालय निर्माण के बाद ₹6,000 डीबीटी द्वारा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते है।

PM free sauchalay yojana का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में हो रही खुले में शौच की प्रथा को पूरी तरह बंद करना और व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण करके देश में स्वच्छता का स्तर सुधारना है। जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹9,692 रूपए का बजट आवंटित किया गया है। पात्र परिवार ऑनलाइन माध्यम से स्वच्छ भारत के पोर्टल से ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन कर सकते है।

प्रधानमंत्री शौचालय योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक परिवार मूल रूप से भारतीय निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार के घर पर पहले से शौचालय नहीं हो।
  • आवेदक के परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी एवं आयकरदाता नहीं हो।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और डीबीटी सक्रिय हो।

पीएम शौचालय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

PM Free Sauchalay Yojana के लिए निम्मलिखित दस्तावेज चाहिए:

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • स्व-घोषणा प्रमाण पत्र
  • प्रधानमंत्री शौचालय योजना फॉर्म

PM Sauchalay Yojana Online Registration

Pradhanmantri sauchalay yojana के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक परिवार को SBM Portal पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन करने हेतु सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और Registration Link पर क्लिक करे।

अब पंजीकरण फॉर्म खुलेगा, इसमें उन्हें अपनी जानकारी दर्ज करनी है, जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि। SBM Registration पूरा करने के बाद लाभार्थी ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन कर सकते है।

PM Sauchalay Yojana Online Apply

  • सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट swachhbharatmission.ddws.gov.in ओपन करे।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद पोर्टल में यूजर आयडी और पासवर्ड द्वारा लॉगिन करे।
  • अब Citizen corner पर क्लीक करे और उसके बाद ड्रापडाउन मेनू में Application Form For IHHL में क्लिक करे।
  • इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करे और कैप्चा भरके OTP वेरिफिकेशन पूरा करे।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद आप पोर्टल में लॉगिन हो जाओगे।
  • अब डैशबोर्ड में New Application विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद SBM form ओपन होगा, इसमें अपनी जानकारी दर्ज करे।
  • आवेदन फॉर्म में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करे और कैप्चा भरके सबमिट पर क्लिक करे।
  • इस तरह से लाभार्थी ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा free sauchalay yojana के लिए आवेदन कर सकते है।

PM Free Sauchalay Yojana Status

  • Sauchalay Yojana स्टेटस चेक करने हेतु सबसे पहले SBM Portal ओपन करे।
  • पोर्टल ओपन करने के बाद होमपेज में लॉगिन बटन पर क्लिक करे।
  • अब यूजर आयडी और पासवर्ड दर्ज करके कैप्चा भरे और Get OTP पर क्लिक करे।
  • इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करे और Verify बटन पर क्लिक करे।
  • सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद डैशबोर्ड में Track Application पर जाए।
  • यहां Application Number पर क्लीक करे।
  • अब नया पेज खुलेगा लाभार्थी SBM status चेक कर सकते है।

प्रधानमंत्री शौचालय योजना फॉर्म

प्रधानमंत्री शौचालय योजना के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के परिवार आवेदन कर सकते है, जो परिवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने में असमर्थ है वे PM Sauchalay yojana form द्वारा ऑफलाइन प्रक्रिया से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने हेतु सबसे पहले ग्रामपंचायत, नगर निगम, ब्लाक कार्यालय या विभागीय कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करे।

अब प्रधानमंत्री शौचालय योजना फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करे और दस्तावेज जोड़कर आवेदन प्रपत्र जमा करे, आवेदन जमा करने के बाद कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी भरी जाएगी। इसके बाद लाभार्थियों को आवेदन की रसीद दी जाएगी, इसके बाद अधिकारियो द्वारा आवेदन की जाँच एवं वेरिफिकेशन होगा और पात्र लाभार्थियों के खाते में शौचालय निर्माण के लिए सहायता राशि ट्रांफर की जाएगी।

PM Sauchalay yojana form pdfDownload PDF Form

PM Sauchalay Yojana Important Links

शौचालय योजना पोर्टलswachhbharatmission.ddws.gov.in
Join Whats AppJoin Group
Join TelegramJoin Channel
Homepagehindimeyojana.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon