PM Suraj Yojana: पीएम सूरज पोर्टल से बिजनेस के लिए पाएं ₹15 लाख तक का लोन, ऐसे भरे आवेदन

PM Suraj Yojana: भारत सरकार द्वारा देश के SC, ST, OBC और सफाई कर्मचारी समुदाय के लोगो के लिए पीएम सूरज योजना की शुरुवात की है और आवेदन करने हेतु PM Suraj Portal लॉन्च किया है, इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 15 लाख रुपये तक का बिज़नेस लोन प्रदान किया जाता है यह योजना नए व्यवसाय की शुरुवात लगत को कवर करने या पहले से शुरू व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करता है।

PM Suraj का उद्देश्य देश के छोटे व्यवसाई, रेहड़ी-पटरी वाले और युवा साथी दुकानदार या नया व्यवसाय शुरू करने के लिए इच्छुक नागरिको को आर्थिक मदद करना है, जिससे देश में व्यवसाय बढ़ेगा और लाभार्थियों को अधिक आय अर्जित करने के अवसर प्रदान होंगे। आवेदकों को बैंक के चक्कर न लगाने पड़े और योजना में पारदर्शिता बनी रहे इसलिए आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से ऑनलाइन रखी गई है।

योजना के लिए पात्र नागरिक PM Suraj Portal से ऑनलाइन आवेदन करके 15 लाख रूपए तक का ऋण प्राप्त करके अपना व्यवसाय शुरू कर सकता है। अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके बिजनेस लोन प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने पीएम सूरज योजना की पूर्ण जानकारी विस्तार में दी है।

PM Suraj Yojana Overview

योजना का नामPM Suraj Yojana
फीचर / विवरणजानकारी
लॉन्च करने वाला मंत्रालयसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
लॉन्च वर्षमार्च 2024
मुख्य उद्देश्यSC, ST, OBC और सफाई कर्मचारी समुदाय को बिजनेस लोन उपलब्ध कराना
लोन राशिअधिकतम 15 लाख रुपये तक
लोन प्रदाताबैंक, NBFC, MFI और अन्य वित्तीय संस्थान
ब्याज दरकम ब्याज दर (सरकारी नियमों के अनुसार)
लाभार्थी समुदायSC, ST, OBC, सफाई कर्मचारी
सेवा प्रकारपूरी तरह ऑनलाइन आवेदन
लोन का उपयोगनया व्यवसाय शुरू करना या मौजूदा व्यवसाय का विस्तार
लक्ष्यआर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता बढ़ाना

PM Suraj Yojana

PM Suraj Yojana की शुरुवात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 13 मार्च, 2024 को की गई है, इस योजना के अंतर्गत वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों (जैसे अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, और सफाई कर्मचारी) को वित्तीय सहायता और कम ब्याज में ऋण सुविधा उपलब्ध कराया जाता है।

ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी के कारण कई युवा एवं परिवार व्यवसाय शुरू नहीं कर पाते, एवं रोजगार के अवसर कम होने के कारण उन्हें शहर की और पलायन करना पड़ता है, शहरी क्षेत्र में भी लाखो परिवार अपने व्यवसाय में वृद्धि करना चाहते है परन्तु आर्थिक तंगी के कारन वे संभव नहीं हो पाता ऐसे में बैंक से लोन लेने जाए तो ब्याजदर अधिक होता है।

इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी द्वारा PM Suraj Yojana की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 15 लाख रूपए तक का ऋण कम ब्याजदर में प्रदान किया जाता है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होगा लेकिन इसका लाभ लेने हेतु लाभार्थियों को प्रोजेक्ट रिपोर्ट बैंक में जमा करना अनिवार्य होगा।

पीएम सूरज योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • योजना के लिए केवल SC, ST, OBC और सफाई कर्मी समुदाय आवेदन कर सकते है।
  • लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी लोन डिफॉल्ट की सूची में नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार की आय तय सिमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • PM suraj yojana के तहत ऋण केवल व्यवसाय शुरू करने या व्यवसाय में वृद्धि करने हेतु दिया जाएगा।

पीएम सूरज योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Important Documents for PM Suraj Yojana:

1. पहचान से संबंधित दस्तावेज

  • आधार कार्ड- Aadhaar Download
  • पैन कार्ड
  • वोटर ID (वैकल्पिक)

2. पता प्रमाण (Address Proof)

  • राशन कार्ड
  • बिजली/पानी बिल
  • आधार कार्ड (यदि पता अपडेट है)
  • निवास प्रमाण पत्र

3. जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)

  • SC / ST / OBC प्रमाण पत्र
  • सफाई कर्मियों के लिए संबंधित विभाग का प्रमाण पत्र
  • सभी दस्तावेज सरकारी मान्यता प्राप्त होने चाहिए

4. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)

  • तहसीलदार या SDM द्वारा जारी
  • सरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा के अंदर होना आवश्यक

5. बैंक संबंधित दस्तावेज

  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • बैंक खाता आवेदनकर्ता के नाम होना जरूरी

6. व्यवसाय से जुड़े दस्तावेज

  • बिजनेस प्लान / प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • पहले से चल रहे व्यवसाय का पंजीकरण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • व्यवसाय का अनुमानित बजट और आय-व्यय विवरण

7. फोटो और सिग्नेचर

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल सिग्नेचर (यदि ऑनलाइन अपलोड की आवश्यकता हो)

8. मोबाइल नंबर और ईमेल ID

  • मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी
  • ईमेल ID (OTP और अपडेट के लिए)

PM Suraj Yojana Loan Apply Online

  • सबसे पहले PM Suraj Portal की आधिकारिक साइट pmsuraj.dosje.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर या मेनू में Corporation Landing विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद ड्रॉप-डाउन में Applicant Login पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा यहां अपनी श्रेणी SC, ST, OBC या सफाई कर्मी का चयन करे।
  • श्रेणी चयन करने के बाद Apply For Loan विकल्प पर क्लिक करे।
  • आवेदन करने हेतु पोर्टल में पंजीकरण करना अनिवार्य है, इसके लिए Not Yet Sign Up? Please Sign Up पर क्लिक करे।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा यहां आवश्यक जानकारी दर्ज करके Send OTP पर क्लिक करे।
  • इसके बाद रजिस्टर नंबर पर ओटीपी मिलेगा उसे पोर्टल में भरे और पासवर्ड सेट करें और कैप्चा भरके Sign Up पर क्लिक करें।
  • रेजिस्ट्रेशन के बाद यूज़रनेम और पासवर्ड द्वारा लॉगिन करे।
  • अब डैशबोर्ड में Loan Application Form पर क्लिक करे।
  • PM Suraj Form में मांगी गई जानकारी भरे और दस्तावेज अपलोड करे।
  • इसके बाद कैप्चा भरके Submit बटन पर क्लिक करे।

PM Suraj Portal Login कैसे करें?

PM Suraj Portal में लॉगिन करने हेतु सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ओपन करे, अब होमपेज पर लॉगिन विकल्प होगा उसपर क्लिक करे। अब नया पेज खुलेगा, यहां यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें और कैप्चा भरने के बाद Login बटन पर क्लिक करें। इस तरह से लाभार्थी पीएम सूरज पोर्टल में लॉगिन कर सकते है।

PM Suraj Portal के तहत कितनी सब्सिडी प्रदान की जाती है?

PM suraj yojana के अंतर्गत लाभार्थियों को सब्सिडी जैसी सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है। योजना में SC, ST, OBC और सफाई कर्मी समुदाय के लोगों को 15 लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया जाता है और सब्सिडी राशि लोन की रकम के आधार पर कम ज्यादा एवं श्रेणी अनुसार भिन्न हो सकती है। कई मामलों में केंद्र सरकार लोन के ब्याज का बड़ा हिस्सा वहन करती है जिससे लाभार्थियों को किस्तों में छूट मिल सकती है।

PM Suraj Yojana Important Links

PM Suraj PortalClick Here
PM Suraj Portal LoginClick Here
GR PDFDownload
Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now
Homepagehindimeyojana.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon