Madhu Babu Pension Yojana 2026: गरीब वृद्ध, विधवा और दिव्यांग नागरिकों को मिलती है ₹3,500 मासिक पेंशन, जाने पूरी जानकारी

Madhu Babu Pension Yojana 2026: ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के गरीब बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों, और आर्थिक रूप से कमजोर बेसहारा लोगों को मासिक वित्तीय सहायता करने हेतु कल्याणकारी पहल जिसका नाम है मधु बाबू पेंशन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के आंतरिक वृद्धजन, विधवाएं, दिव्यांगजन, कुष्ठ रोगी, HIV/AIDS पीड़ित और अविवाहित महिलाओं को ₹500 से लेकर ₹3500 तक की मासिक पेंशन दी जाती है।

इस पेंशन योजना का लाभ ओडिशा के 47 लाख से अधिक लाभार्थियों को दिया जाता है और अगले 2029 तक लाभार्थियों की संख्या 50 लाख से अधिक विस्तारित करने का लक्ष्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। अगर आप भी योजना के लिए आवेदन करना चाहते है और पेंशन प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े इस लेख में हमने Madhu Babu Pension Yojana की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।

Madhu Babu Pension Yojana 2026 Overview

योजना का नामMadhu Babu Pension Yojana (MBPY)
राज्यओडिशा (Odisha)
संचालकSSEPD विभाग, ओडिशा सरकार
लाभार्थी श्रेणियाँवृद्ध, विधवा, दिव्यांग, कुष्ठ रोगी, HIV/AIDS, अविवाहित महिला
पेंशन राशि (60-79 वर्ष)₹600/माह
पेंशन राशि (80+ वर्ष)₹3,500/माह
आय सीमा₹24,000/वर्ष (AIDS श्रेणी को छूट)
कुल लाभार्थी (2026)47 लाख+
पेंशन वितरणहर माह 15 तारीख (जन सेवा दिवस)
भुगतान माध्यमDBT — आधार-लिंक्ड बैंक खाते में
आधिकारिक पोर्टलssepd.odisha.gov.in
आवेदनOnline + Offline (Gram Panchayat / BDO)

Madhu Babu Pension Yojana 2026

Madhu Babu Pension Yojana की शुरुवात ओडिशा सरकार द्वारा 1 जनवरी 2008 को की गई है। MBPY का मुख्य उद्देश्य ओडिशा के बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों, और आर्थिक रूप से कमजोर बेसहारा लोगों को पेंशन के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। लाभार्थियों को पेंशन राशि डीबीटी द्वारा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

मधु बाबू पेंशन योजना में Old Age Pension Scheme, Widow scheme और Disability Pension Scheme शामिल है। दिव्यांग योजना में दिव्यांगता के आधार पर ₹500 से लेकर ₹3500 पेंशन दी जाती है। राज्य सरकार की यह पहल गरीब एवं असहाय नागरिकों को एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान कराती है और आजीविका के नए अवसर देती है।

मधु बाबू पेंशन योजना के लिए पात्रता

  • लाभार्थी मूल ओडिशा के निवासी होने चाहिए।
  • 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष और महिलाएँ वृद्ध पेंशन के लिए पात्र है।
  • 30 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित, तलाकशुदा या परित्यक्त महिलाएँ आवेदन कर सकती है।
  • दिव्यांग पेंशन के लिए दृष्टिबाधित, मानसिक रूप से कमजोर या सेरेब्रल पाल्सी से ग्रस्त नागरिक आवेदन कर सकते है।
  • ट्रांसजेंडर (किन्नर) समुदाय के लोग।
  • विधवाएँ और कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति भी योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹60,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक नागरिक किसी भी नैतिक अधमता के मामले में दोषी नहीं पाया गया हो।
  • लाभार्थी पहले ही राज्य या केंद्र सरकार द्वारा पेंशन का लाभ नहीं ले रहा हो।

मधु बाबू पेंशन योजना के लिए पात्र 6 श्रेणियों के लोग

क्र.श्रेणीआयु सीमाआय सीमा
1वृद्धजन (Senior Citizens)60 वर्ष या अधिक₹24,000/वर्ष से कम
2विधवाएं (Widows)कोई सीमा नहीं₹24,000/वर्ष से कम
3दिव्यांगजन (Persons with Disabilities)5 वर्ष या अधिक₹24,000/वर्ष से कम
4कुष्ठ रोगी (Leprosy Patients)कोई सीमा नहीं₹24,000/वर्ष से कम
5HIV/AIDS पीड़ित और AIDS पीड़ित की विधवाकोई सीमा नहींआय सीमा से छूट
6अविवाहित महिलाएं (Unmarried Women)30 वर्ष या अधिक₹24,000/वर्ष से कम

मधु बाबू पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण
  • निवास प्रमाण
  • आय प्रमाणपत्र
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

श्रेणी अनुसार अतिरिक्त दस्तावेज

श्रेणीअतिरिक्त दस्तावेज
विधवापति का मृत्यु प्रमाणपत्र
दिव्यांगजनविकलांगता प्रमाणपत्र (Disability Certificate)
कुष्ठ रोगीचिकित्सा प्रमाणपत्र (Medical Certificate)
HIV/AIDS पीड़ितराज्य/जिला AIDS नियंत्रण सोसाइटी का प्रमाणपत्र
अविवाहित महिलाआयु प्रमाण + अविवाहित होने का शपथपत्र

Madhu Babu Pension Yojana Online Apply

  • ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ssepd.odisha.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल ओपन करने के बाद Benficiary Services में Pension Scheme पर क्लिक करे।
  • अब Apply for Pension पर क्लिक करे।
  • इसके बाद पोर्टल में Registration करे, और आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरे और दस्तावेज अपलोड करे।
  • आवेदन जमा करने के बाद रसीद का प्रिंटआउट प्राप्त करे।
  • इस तरह से आप मधु बाबू पेंशन योजना ओडिशा के लिए आवेदन कर सकते है।

मधु बाबू पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करे

यदि लाभार्थी ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन करने में असमर्थ है तो ओडिशा सरकार द्वारा योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑफलाइन आवेदन करने हेतु नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय या नगर पालिका/NAC कार्यालय में जाए और MBPY Application Form प्राप्त करे। अब इस आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करे।

आवेदन में नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण आदि जानकारी अचूक भरे, आवेदन में जानकारी दर्ज करे दस्तावेज जोड़कर आवेदन जमा करे। अब कर्मचारी द्वारा सत्यापन होगा और आपको आवेदन की Acknowledgment Receipt दी जाएगी, इसे संभालकर रखे। इसमें Registration ID शामिल होगी जिससे लाभार्थी आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते है।

मधु बाबू पेंशन योजना दिव्यांगता की पात्र श्रेणियाँ

दिव्यांगजन श्रेणी में निम्नलिखित प्रकार की विकलांगता मान्य है:

  • अंधापन (Blindness)
  • अस्थि विकलांगता (Orthopedic Handicap)
  • श्रवण / वाक् बाधिता (Hearing / Speech Impairment)
  • मानसिक मंदता (Mental Retardation)
  • सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy)
  • ऑटिज्म (Autism)
  • मानसिक बीमारी (Mental Illness)
  • बहु-विकलांगता (Multiple Disabilities)

Madhu Babu Pension Yojana Amount 

लाभार्थी श्रेणीमासिक पेंशन राशि
60 से 79 वर्ष की आयु (वृद्ध, विधवा, दिव्यांग आदि)₹600 प्रति माह
80 वर्ष या उससे अधिक आयु₹3,500 प्रति माह
80%+ दिव्यांगता वाले व्यक्ति₹3,500 तक प्रति माह

Madhu Babu Pension Yojana Status

  • मधु बाबू पेंशन योजना के आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए ssepd.odisha.gov.in वेबसाइट पर जाए।
  • अब होमपेज में Beneficiary Services या Track Application विकल्प का चयन करे।
  • इसके बाद Application ID या आधार कार्ड नंबर दर्ज करे।
  • अब रजिस्टर मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे वेबसाइट में दर्ज करके Verify पर क्लिक करे।
  • ओटीपी सत्यापन करने के बाद नया पेज खुलेगा, यहां से आवेदक आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।

Madhu Babu Pension Yojana List

  • लाभार्थी सूचि चेक करने हेतु SSEPD पोर्टल ओपन करे।
  • पोर्टल ओपन करने के बाद Pension Dashboard विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब जिला (District), Sub-District / Municipality और ग्राम पंचायत / वार्ड का चयन करे और Get List पर क्लिक करे।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, यहां से लाभार्थी मधु बाबू पेंशन योजना लाभार्थी सूचि चेक कर सकते है।

Madhu Babu Pension Yojana Important Links

आधिकारिक वेबसाइटssepd.odisha.gov.in
Madhu Babu Pension Yojana FormDownload PDF
Join Whats AppClick here
Join TelegramClick here
Homepagehindimeyojana.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon