Ladki Bahin Yojana eKYC Update: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की ई-केवायसी जिन महिलाओ की नहीं पाई उन महिलाओ के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा राहत की खबर जारी की गई है। अब वे महिलाए ऑफलाइन माध्यम से दस्तावेज वेरिफिकेशन करके केवायसी को पूरा कर सकती है और दोबारा प्रति माह ₹1500 का लाभ प्राप्त कर सकती है।
यह योजना महाराष्ट्र की गरीब महिलाओ के लिए महत्वपूर्ण बन गई है, प्रति माह 1500 उनको घर खर्च, पोषण या बच्चो की शिक्षा के साथ साथ आजीविका के नए अवसर प्रदान कराती है। योजना का लाभ पात्र महिलाओ को दिया जा सके इसलिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा पात्र और अपात्र लाभार्थियों की पहचान हेतु लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमे लाखो महिलाए KYC करने में असमर्थ रही है।
ऐसे में महिलाए इस कल्याणकारी योजना से वंचित न रहे इसलिए राज्य सरकार द्वारा दोबारा ई-केवायसी प्रक्रिया शुरू की है, जिसमे अब ऑफलाइन माध्यम से दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। अगर आप भी Ladki Bahin Yojana eKYC करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने KYC कैसे करनी है आदि जानकारी विस्तार में दी है।
Ladki Bahin Yojana eKYC 2026 Overview
| योजना का नाम | Ladki Bahin Yojana |
| लाभ | राज्य की महिलाओ हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे |
| किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
| योजना की शुरुवात | महाराष्ट्र अंतरिम बजट 2024 |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाये |
| आयु सिमा | न्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 65 वर्ष |
| उद्देश्य | महिला सशक्तिकरण और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना |
| मिलने वाली धनराशि | ₹1500 प्रति महीने |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | ladkibahin.maharashtra.gov.in |
Ladki Bahin Yojana eKYC Update
महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आ रही है। पात्र अपात्र महिलाओ की पहचान करने और बिना क़िस्त अटके लाभ देने हेतु केवायसी प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसमे दस्तावेज न होने के कारण या ओटीपी न आने के कारण लाखो महिलाए केवायसी नहीं की पाई ऐसे में 30 अप्रैल तक तिथि को बढ़ाया गया, इसके बावजूद कई महिलाए केवायसी करने में असमर्थ रही है।
इसलिए अब अंत में राज्य सरकार द्वारा ऑफलाइन केवायसी प्रक्रिया के आदेश जारी किए है, जिसके बाद जिनकी ई-केवायसी नहीं हो पाई ऐसी महिलाए नजदीकी महिला व बाल विकास विभाग में भेट देकर Ladki Bahin Yojana eKYC 2026 को पूरा कर सकती है और ₹1500 प्रति माह का लाभ प्राप्त कर सकती है।
लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी के लिए पात्रता
- महिला महाराष्ट्र की मूल निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी का नाम योजना की सूचि में शामिल होना चाहिए।
- महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- परिवार के सदस्य आयकरदाता नहीं हो।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और डीबीटी सर्किय होना चाहिए।
- केवायसी हेतु सभी दस्तावेज होने आवश्यक है।
- महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए और मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी के लिए आवश्यक दस्तावेज
- महिला का आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- पिता/पति का आधार कार्ड
- पिता/पति का मृत्यु प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
Ladki Bahin Yojana eKYC Process
- नई ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा केवायसी करने हेतु सबसे पहले नजदीकी महिला व बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाए।
- कार्यालय में जाने के बाद कर्मचारी द्वारा ई-केवायसी फॉर्म प्राप्त करे।
- Ladki Bahin Yojana KYC Form में अपनी जानकारी दर्ज करे।
- अब केवायसी फॉर्म के साथ दस्तावेज जोड़े और आवेदन सबमिट करे।
- इसके बाद कर्मचारी द्वारा बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन एवं मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा किया जाएगा।
- वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओ को रसीद दी जाएगी।
- इस तरह से महिलाए योजना की केवायसी को पूरा कर सकती है।
केवायसी नहीं की तो नहीं मिलेंगे ₹1500 प्रति महीना
लाडकी बहिन योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओ को दिया जाता है, यदि महिला पात्र नहीं है तो उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जाता है। जानकारी के अनुसार पिछली यानि मार्च-अप्रैल की दो किस्ते 65 लाख से अधिक महिलाओ को नहीं दी गई है । जिसमे ज्यादातर महिलाओ की केवायसी नहीं हुवी थी, इसलिए योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु महिलाओ को Ladki Bahin Yojana eKYC करना अनिवार्य है।
Ladki Bahin Yojana KYC 2026 Important Links
| Ladki bahin yojana website | Click here |
| ladki bahin yojana ekyc edit | Click here |
| Helpline Number | 181 |
| Join Whats App | Join Now |
| Join Telegram | Join Now |
| Homepage | hindimeyojana.com |