Janani Suraksha Yojana 2026: भारत सरकार देगी गर्भवती माताओ को 2000 आर्थिक सहायता, जाने आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता

Janani Suraksha Yojana 2026: भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं माताओ के पोषण और स्वास्थ में सुधार करने हेतु जननी सुरक्षा योजना (JSY) की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओ को ₹700 से ₹1400 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, सहायता राशि DBT द्वारा सीधे गर्भवती महिलाओ के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

गरीबी के कारण गर्भवती महिलाओ को उचित खानपान नहीं मिल पाता ऐसे में उनको सही पोषण नहीं मिल पाता, इसलिए माँ और बच्चे को सुरक्षा प्रदान करने और उनके पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा इस योजना का निर्माण किया गया है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु माताओ को सरकारी अस्पताल में प्रसव कराना होगा, या घर में प्रसव होता है तो उन्हें नगद ₹500 सहायता राशि दी जाएगी।

Janani Suraksha Yojana 2026 Overview

योजना का नामजननी सुरक्षा योजना
विभागस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
भुगतान माध्यमDBT (डीबीटी)
आयु सीमा19 वर्ष
लाभार्थीगर्भवती माताए
सहायता राशि₹1400
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटnhm.gov.in

Janani Suraksha Yojana JSY

Janani surksha yojana की शुरुवात स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 12 अप्रैल 2025 को की गई है। यह योजना देश के गरीब गर्भवती माँ, बच्चे एवं परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान कराती है। योजना के अंतर्गत कम प्रदर्शन करने वाले राज्यों (L.P.S.) में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ₹1,400 रुपये और शहरी क्षेत्रों के लिए ₹1,000 रुपये सहायता प्रदान की जाती है।

एवं उच्च प्रदर्शन करने वाले राज्यों (L.P.S.) में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 700 रुपये और शहरी क्षेत्रों के लिए 600 रुपये राशि डीबीटी द्वारा गर्भवती महिलाओ के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों (असम को छोड़कर) और अन्य राज्यों के जनजातीय जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ₹700/- (माँ का पैकेज) दिया जाता है।

Janani Suraksha Yojana का लाभ लेने हेतु माताओ को प्रसव से 2 से 4 सप्ताह पूर्व योजना के लिए पंजीकरण करना होगा ताकि सही समय पर इसका लाभ मिल सके। आर्थिक सहायता के साथ साथ माताओ को निःशुल्क और कैशलेस डिलीवरी, निःशुल्क दवाए, निःशुल्क रक्त का प्रावधान, नि:शुल्क भोजन जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। परन्तु इसके लिए माताओ को मान्यता प्राप्त सरकारी अस्पताल में प्रसव कराना होगा।

जननी सुरक्षा योजना के लिए पात्रता

  • महिला भारतीय होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला की आयु 19 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • गरीबी रेखा से नीचे (BPL), अनुसूचित जाति (SC), और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी की गर्भवती महिलाओ को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • JSY का लाभ प्राप्त करने हेतु माताओ को प्रसव सरकारी अस्पताल में कराना अनिवार्य है।
  • महिला के पास मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन (MCP) कार्ड होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।

जननी सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

JSY के लिए आवेदन करने हेतु निम्मलिखित दस्तावेज चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • राशन कार्ड
  • डिस्चार्ज स्लिप या जन्म प्रमाण पत्र
  • गर्भावस्था पंजीकरण कार्ड / MCP कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र

Janani Suraksha Yojana Online Apply

जननी सुरक्षा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन केवल ASHA सेविका, आंगनबाड़ी केंद्र, या मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा किया जा सकता है। एवं कुछ राज्यों में मातृत्व लाभ योजना पोर्टल द्वारा महिलाए रजिस्ट्रेशन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है, लेकिन वेरिफिकेशन के लिए महिलाओ को ASHA सेविका, आंगनबाड़ी केंद्र में भेट देना अनिवार्य होगा।

Janani Suraksha Yojana Online Registration:

  • JSY के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, या ASHA वर्कर के कार्यालय में भेट दे।
  • अब कर्मचारी द्वारा आपको आवेदन फॉर्म दिया जाएगा, इसमें अपनी जानकारी दर्ज करे।
  • आवेदन में जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण दर्ज करे।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद दस्तावेज जोड़े और आवेदन जमा करे।
  • इसके बाद ASHA वर्कर द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
  • ऑनलाइन आवेदन के बाद वेरिफिकेशन होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।
  • इस तरह से महिलाए जननी सुरक्षा योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

जननी सुरक्षा योजना का लाभ

राज्य प्रकारग्रामीण विभागशहरी विभाग
Low Performing States (LPS)₹1,400₹1,000
High Performing States (HPS)₹700₹600
पूर्वोत्तर राज्य / आदिवासी ग्रामीण विभाग₹700

ASHA सेविकाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Janani Suraksha Yojana के अंतर्गत केवल माताओ को ही नहीं बल्कि ASHA वर्कर को भी आर्थिक सहायता प्रोस्ताहन पर दी जाएगी। महिलाओ के आवेदन से लेकर प्रसव तक ASHA वर्कर को सभी काम करने होंगे, ऐसे में उन्हें प्रोस्ताहित करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा ASHA सेविकाओं को ग्रामीण क्षेत्र के लिए ₹600 (₹300 ANC + ₹300 Delivery) और शहरी क्षेत्र के लिए कुल ₹400 (₹200 ANC + ₹200 Delivery) राशि दी जाएगी।

Janani Suraksha Yojana (JSY) Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
GR PDFDownload PDF
Join WhatsAppClick here
Homepagehindimeyojana.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon