Annapurna Bhandar Yojana: महिलाओ को मिलेंगे ₹3000 प्रति माह, अन्नपूर्णा भंडार योजना फॉर्म

Annapurna Bhandar Yojana: बंगाल राज्य सरकार द्वारा महिलाओ के लिए अन्नपूर्णा भंडार योजना की शुरुवात की गई है, इस योजना के अंतर्गत 25 वर्ष या इससे अधिक आयु वाली विवाहित, विधवा, निराश्रित एवं अविवाहित महिलाओ को प्रति माह ₹3000 वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा Annapurna Bhandar Yojana Form द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और 1 जुलाई 2026 से महिलाओ को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारीजी द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उनके आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु इस कल्याणकारी पहल की शुरुवात की गई है। यह योजना गरीब महिलाओ के घरखर्च, पोषण एवं बच्चो की शिक्षा के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी जिससे परिवार की आय में उनकी भूमिका मजबूत होगी और वे आत्मनिर्भर बनेगी।

बंगाल सरकार द्वारा योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, महिलाए CSC केंद्र, सेतु सुविधा केंद्र, ब्लाक कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र या ग्रामपंचायत केंद्र से आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। अगर आप भी अन्नपूर्णा भंडार योजना फॉर्म द्वारा आवेदन चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने Annapurna Bhandar की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।

Annapurna Bhandar Portal Overview

योजना का नामअन्नपूर्णा भंडार योजना
राज्यपश्चिम बंगाल
लाभार्थीराज्य की पात्र महिलाएं
मासिक सहायता राशि₹3,000 प्रतिमाह
भुगतान माध्यमDBT (Direct Bank Transfer)
राशि मिलने की शुरुआत1 जून 2026 से
आयु सीमा (Age Limit)25 वर्ष से अधिक
पूर्व योजनालक्ष्मी भंडार योजना (₹1,500/₹1,700)
आवेदन माध्यमऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsocialsecurity.wb.gov.in

Annapurna Bhandar Yojana

Annapurna Bhandar Yojana बंगाल सरकार द्वारा महिलाओ के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी पहल है, यह योजना महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके पोषण में सुधार करने हेतु प्रति माह ₹3000 की सहायता प्रदान की जाएगी, सहायता राशि डीबीटी द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे जिससे योजना का सीधा लाभ महिलाओ को मिलेगा।

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना के बाद अब बंगाल की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार की Annapurna Yojana महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रतिमाह मिलने वाली सहायता उनके जीवन में वित्तीय स्थिरता एवं आर्थिक तंगी से लड़ने में सहायता प्रदान करेगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओ को आवेदन करना अनिवार्य होगा।

Annapurna Bhandar Yojana के लिए पात्र महिलाए socialsecurity.wb.gov.in पोर्टल से आवेदन प्रपत्र प्राप्त करके आवेदन कर सकती है। आवेदन के बाद महिलाओ का चयन किया जाएगा और उनकी लाभार्थी सूचि जारी की जाएगी, महिलाए यह सूचि आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर पाएगी। इस सूचि में शामिल सभी महिलाओ को 1 जून 2026 से प्रति माह ₹3000 मिलना शुरू हो जाएगा।

अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए पात्रता

  • लाभार्थी महिलाए बंगाल की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 25 वर्ष या उससे अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए।
  • BPL/AAY/PHH राशन कार्ड धारक परिवार की महिलाओ को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • महिला का परिवार आयकरदाता एवं सरकारी कर्मचारी नहीं हो।
  • लाभार्थी का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।

अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Annapurna Bhandar Portal online apply करते समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड (BPL/AAY/PHH)
  • बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Annapurna Bhandar Yojana Online Apply

  • Annapurna Bhandar के लिए आवेदन करने हेतु आधिकारिक पोर्टल पर जाए और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करे।
  • अब फॉर्म का प्रिंटआउट निकाले और उसमे अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार विवरण, बैंक विवरण आदि दर्ज करे।
  • आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज जोड़े और आवेदन को आंगनबाड़ी केंद्र, CSC केंद्र, या सेतु सुविधा केंद्र में जमा करे।
  • आवेदन जमा करने के बाद कर्मचारी द्वारा Annapurna Bhandar Portal से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
  • आवेदन करने के बाद User ID, पासवर्ड एवं रजिस्ट्रेशन आयडी मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगी।
  • इस तरह से महिलाए इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

अन्नपूर्णा भंडार योजना फॉर्म

Annapurna Bhandar के लिए आवेदन करने हेतु महिलाओ को अन्नपूर्णा भंडार योजना फॉर्म भरना आवश्यक है, महिलाए योजना के अन्नपूर्णा भंडार पोर्टल से आवेदन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड करके योजना के लिए आवेदन कर सकती है। आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करने हेतु पोर्टल ओपन करने के बाद हिंदी, अंग्रेजी एवं बांग्ला इन भाषाओ में दिए फॉर्म में से एक डाउनलोड करना है। यदि लाभार्थी महिलाए चाहे तो निम्मलिखित लिंक से Annapurna Bhandar Form डाउनलोड कर सकती है।

अन्नपूर्णा भंडार योजना फॉर्म PDF HindiDownload PDF
Annapurna Bhandar Yojana Form PDF EnglishDownload PDF
Annapurna Bhandar Yojana Form PDF BanglaDownload PDF

Annapurna Bhandar Yojana Bengal Important Links

Annapurna Bhandar Portalsocialsecurity.wb.gov.in
Annapurna Bhandar StatusClick here
Helpline NumberUpdate Soon
Homepagehindimeyojana.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon