Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: सरकार देगी ₹436 में ₹2 लाख का बीमा, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना फॉर्म

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिको को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुवात की है। इस योजना के अंतर्गत देश के 18 से 50 वर्ष आयुवर्ग के नागरिको का बीमा केवल ₹436 प्रति माह में किया जाएगा, जो किसी भी कारण से होने वाली मृत्यु के लिए जीवन ₹2 लाख का बीमा कवर प्रदान करती है।

गरीबी के कारण कई परिवार बीमा नहीं करा पाते, ऐसे में अचानक या दुर्घटना होने वाली मृत्यु परिवार के लिए काफी नुकसानदेय होती है। यदि घर का मुखिये की मृत्यु हो जाती है तो परिवार बिखर जाता है ऐसे में पैसो की कमी के कारण परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब PM Jeevan Jyoti Bima Yojana द्वारा गरीब से गरीब परिवार अपना बीमा निकालकर अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकते है।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Overview

योजना का नामप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
विभागवित्त मंत्रालय
लाभार्थीभारतीय नागरिक
लाभ₹2 लाख का जीवन बीमा
आयु सीमा (Age Limit)18-50 वर्ष
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटjansuraksha.gov.in

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana की शुरुवात प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी द्वारा 9 मई 2015 को की गई थी। इस योजना का उद्देश्य कम आय वाले एवं गरीब परिवारों को किफायती जीवन बीमा उपलब्ध करना है, ताकि बीमित व्यक्ति के मृत्यु के बाद परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा सके। भारत सरकार द्वारा निश्चित बजट आवंटित करने के बजाय अबतक कुल ₹17,600 करोड़ से अधिक की राशि अब तक दावों के भुगतान के रूप में वितरित की गई है।

लाभार्थी योजना के लिए जान सुरक्षा पोर्टल से ऑनलाइन या बैंक में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के बाद ₹436 प्रति वर्ष लाभार्थी के बैंक खाते से Auto Debit (ऑटो डेबिट) द्वारा काटे जाएंगे, और यदि किसी भी कारण लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए पात्रता

  • भारतीय नागरिक बीमा के लिए आवेदन कर सकती है।
  • आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के पास बैंक खाता होना आवश्यक है।
  • लाभार्थी को प्रति वर्ष ₹436 का प्रीमियम देना अनिवार्य है, राशि बैंक से काटी जाएगी।

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) का विवरण
  • भरा हुआ आवेदन पत्र

क्लेम या दावा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

Important Documents For Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Claim

  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • दावा प्रपत्र
  • नॉमिनी की जानकारी
  • रद्द चेक

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Online Apply

  • PM Jeevan Jyoti Bima Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अपनी बैंक शाखा में जाए।
  • अब बैंक से पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना फॉर्म प्राप्त करे।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी जैसे नाम, पाता, नॉमिनी आदि जानकारी भरे।
  • आवेदन भरने के बाद आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो आदि दस्तावेज जोड़कर आवेदन जमा करे।
  • आवेदन जमा करने के बाद बैंक कर्मचारी द्वारा आपका आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा।
  • ऑनलाइन आवेदन के बाद आपके ईमेल एवं मोबाइल नंबर पर बीमा आयडी एवं रजिस्ट्रेशन आयडी प्राप्त होगी।

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना फॉर्म

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन फॉर्म होना अनिवार्य है, इस फॉर्म को भरने के बाद ही नागरिको को बीमा का लाभ मिलेगा, Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Form बैंक शाखा, या आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है और आवेदन भरके केवल ₹436 में ₹2 लाख तक का बीमा कवर करा सकते है।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Form PDFDownload PDF

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Status Check

लाभार्थी निम्मलिखित चरणों द्वारा PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Status Check कर सकते है:

  • बैंक पासबुक: बैंक पासबुक अपडेट करे, यदि ऑटो-डेबिट (Auto-Debit) सुविधा चालू है, तो आपको पासबुक में ₹436 की कटौती दिखाई देगी, जिसका मतलब आप योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है।
  • मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग: लाभार्थी इंटरनेट बैंकिंग से Account Summary या Insurance Services विकल्प से सक्रिय पॉलिसी का स्टेटस देख सकते हैं।
  • बैंक शाखा: लाभार्थी बैंक में जाकर ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा PMJJBY आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते है।
  • कस्टमर केयर: लाभार्थी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके बैंक अकाउंट नंबर की पुष्टि करके पॉलिसी की स्थिति (Active या Inactive) की पुष्टि कर सकते है।

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Important Date & Link

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Portaljansuraksha.gov.in
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Online ApplyOnline Apply
PMJJBY Status CheckCheck Status
Helpline Number1800-180-1111
Join Whats AppJoin Group
Homepagehindimeyojana.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon