Mahila Samridhi Yojana 2026: महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की चर्मकार समुदाय जैसे चांभार, मोची, ढोर, होलार आदि समुदाय की महिलाओ के लिए महिला समृद्धि योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओ को नए व्यवसाय के लिए या पुराने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए ₹25,000/- से ₹50,000/- तक का ऋण कम से कम ब्याजदर में दिया जाता है। जिससे महिला को स्वरोजगार प्रदान हो और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने।
चर्मकार समुदाय के गरीब परिवार पारंपरिक रूप से चले आ रहे व्यवसाय पर या मजदूरी पर निर्भर होते है, दूसरे आय के साधन न होने के कारण आर्थिक तंगी एवं गरीबी में उन्हें जीवन व्यापन करना पड़ता है। साथ ही महिलाओ को अपनी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता है।
इसलिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओ को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए Mahila Samridhi Yojana Maharashtra चलाई जा रही है। यदि आप योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने योजना की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।
Mahila Samridhi Yojana 2026 Overview
| योजना का नाम | महिला समृद्धि योजना महाराष्ट्र |
|---|---|
| राज्य | महाराष्ट्र |
| शुरुवात | अक्टूबर 1993 |
| लाभ | ₹25,000/- से ₹50,000/- तक का ऋण |
| लाभार्थी | महाराष्ट्र की महिलाए |
| ब्याज दर | 4% प्रति वर्ष |
| कार्यान्वयन एजेंसी | संत रोहिदास चर्मोद्योग एवं चर्मकार विकास महामंडळ (LIDCOM) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | lidcom.co.in |
Mahila Samridhi Yojana Maharashtra
Mahila Samridhi Yojana की शुरुवात अक्टूबर 1993 महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई है, लेकिन हाल ही में इस योजना में नए बदलाव एवं सुधार करके योजना का पूरा संचालन संत रोहिदास चर्मोद्योग एवं चर्मकार विकास महामंडळ को दिया गया है। योजना का उद्देश्य चर्मकार समुदाय के परिवारों को शैक्षणिक, आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और महिलाओ को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।
महिला समृद्धि योजना द्वारा महिलाओ को केवल 4% ब्याजदर पर ₹25,000/- से ₹50,000/- तक का लोन दिया जाता है, जिससे महिला अपना व्यवसाय शुरू कर सकती है। ऋण प्राप्त करने हेतु महिला को उस व्यवसाय का ज्ञान होना चाहिए जिसे वे शुरू करना चाहती है। साथ ही मार्जिन मनी, 50% सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने हेतु महिला की वार्षिक आय गरीबी रेखा निचे होनी आवश्यक है।
महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता
- योजना के लिए महिलाए पात्र होंगी।
- आवेदक महिला महाराष्ट्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक चर्मकार समुदाय (जैसे: चांभार, मोची, ढोर, होलार आदि) से संबंधित होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बिच होनी चाहिए।
- महिला के पास व्यवसाय का आवश्यक कौशल या ज्ञान होना चाहिए।
- मार्जिन मनी, 50% सब्सिडी के लिए महिला की वार्षिक आय गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ के लिए ₹98,000 और शहरी क्षेत्रों के लिए ₹1,20,000 से कम होनी चाहिए।
- विधवा, निराश्रित और तलाकशुदा महिलाओ को प्राथमिकता दी जाती है।
महिला समृद्धि योजना महाराष्ट्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate – तहसीलदार द्वारा जारी)
- निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- राशन कार्ड और पहचान पत्र
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- व्यवसाय का संक्षिप्त विवरण (Project Report)
Mahila Samridhi Yojana Maharashtra Online Apply
- सबसे पहले LIDCOM के आधिकारिक पोर्टल पर जाए।
- पोर्टल ओपन करने के बाद Registration बटन पर क्लिक करे।
- वेबसाइट में पंजीकरण करने के बाद महिला समृद्धि योजना फॉर्म पर क्लीक करे।
- अब आवेदन में अपनी जानकारी दर्ज करे।
- आवेदन फॉर्म में जानकारी दर्ज करने के बाद बैंक विवरण भरे।
- इसके बाद दस्तावेज अपलोड करे।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद कैप्चा भरे और आवेदन सबमिट करे।
- इस तरह से महिलाए ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करे
यदि महिलाए महिला समृद्धि योजना महाराष्ट्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा आवेदन करने में असमर्थ है तो वे जिला कार्यालय, LIDCOM, या बैंक से आवेदन कर सकती है। आवेदन करने हेतु दिए गए जिला कार्यालय या LIDCOM कार्यालय में भेट देनी है। इसके बाद Mahila Samridhi Yojana Form प्राप्त करना है।
आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद उसमे महिला को अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण, आधार विवरण, जैसी जानकारी दर्ज करनी है। आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज जोड़े और कार्यालय में जमा करे। आवेदन जमा करने के बाद रसीद प्राप्त करे।
महिला समृद्धि योजना आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेज का सत्यापन होगा, यदि महिला पात्र है तो उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा सूचित किया जाएगा, वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थी के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी।
Mahila Samridhi Yojana Maharashtra Important Links
| Mahila Samridhi Yojana Portal | lidcom.co.in |
| Mahila Samridhi Yojana Form PDF | Download PDF |
| Mahila Samridhi Yojana Online Apply | Apply Now |
| महिला समृद्धि योजना GR PDF | Download PDF |
| Join Whats App | Join Group |
| Homepage | hindimeyojana.com |