Biyane Anudan Yojana 2026: बियाणे अनुदान के आवेदन शुरू, 100% तक मिलेगा अनुदान

Biyane Anudan Yojana 2026: महाराष्ट्र के किसानो के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस द्वारा कर्ज माफ़ी के बाद बियाणे अनुदान योजना के लिए महाडीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। रजिस्टर किसानो को सोयाबीन, कपास, चना, गेहूँ, मक्का और अन्य फसलों की बीज पर 100% तक का अनुदान दिया जा रहा है। इससे गरीब किसानो के कंधो से बीज के खर्च का बोजा कम होगा और वे किसानी के लिए प्रेरित होंगे।

राज्य में कई ऐसे किसान है जो पूर्ण रूप से केवल किसानी पर निर्भर है, ऐसे में आर्थिक तंगी के कारण वे फसल के लिए बीज के खर्च का वहन नहीं कर पाते। फसल के लिए उन्हें लोन लेना पड़ता है या ब्याज पर पैसे लेने पड़ते है, इसलिए राज्य सरकार द्वारा किसानो को बीज के लिए मदद करने हेतु प्रति वर्ष बियाने अनुदान योजना चलाई जाती है।

यह योजना गरीब किसानो के लिए महत्वकांक्षी पहल है, अगर आप भी किसान है और योजना के लिए आवेदन करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने biyane anudan yojana maharashtra की पूर्ण जानकारी विस्तार में दी है।

Biyane Anudan Yojana 2026 Overview

योजना का नामबियाणे अनुदान योजना
राज्यमहाराष्ट्र
लाभबीज के लिए 40% से 50% तक का अनुदान
लाभार्थीकिसान
उद्देश्यगरीब किसानो को बीज उपलब्ध कराके किसानी का खर्च कम करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmahadbt.maharashtra.gov.in

Biyane Anudan Yojana 2026

Biyane Anudan Yojana के लिए लाभार्थी किसान MahaDBT portal से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, इस योजना का उद्देश्य किसानो को बीज उपलब्ध कराके किसानी का खर्च कम करना और किसानो की आय बढ़ाना, जिससे फसल की पैदावार में सुधार और उनके कंधो से आर्थिक बोझ को काम किया जा सके और किसानो को राहत मिले।

योजना के आंतरिक किसानो को निशुल्क बीज मिलता है, एवं महंगे बीज पर 40% से 50% तक अनुदान राशि का लाभ किसानो को दिया जाता है। जानकारी के अनुसार प्रति एकर ₹2000 तक अनुदान राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर किये जाते है। लाभार्थियों को सलाह दी जाती है की आवेदन से पहले अधिक जानकारी प्राप्त करे।

बियाणे अनुदान योजना के अंतर्गत किसानो को कपास, अरहर (टूर), चना, उड़द, लोबिया (बरबटी), सोयाबीन, मूंगफली, चावल, मक्का, ख़रीफ़ ज्वार और रागी के फसलों के बीज का वितरण किया जाता है। बीज प्राप्त करने हेतु किसान MahaDBT पोर्टल में रजिस्टर होना चाहिए।

बियाणे अनुदान योजना के लिए पात्रता

  • किसान महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • योजना के लिए केवल किसान आवेदन कर सकते है।
  • लाभार्थी किसान महाडीबीटी पोर्टल में रजिस्टर होना चाहिए।
  • भूमिहीन या छोटे भूमिधारक किसान भी योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के किसानो के पास जातिप्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • किसान के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना चाहिए।

बियाणे अनुदान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्व-घोषणा पत्र
  • जाति प्रमाणपत्र
  • 8-A प्रमाणपत्र
  • जमाबंदी / खसरा-खतौनी या 7/12 (सात-बारा) प्रमाणपत्र
  • किसान महाडीबीटी रजिस्ट्रेशन नंबर

Biyane Anudan Yojana 2026 Online Registration

  • बियाने अनुदान के लिए सबसे पहले mahadbt.maharashtra.gov.in पोर्टल ओपन करे।
  • महाडीबीटी पोर्टल ओपन करने के बाद होमपेज पर Farmer Registration पर क्लिक करे।
  • अब आधार कार्ड नंबर दर्ज करे और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करे।
  • इसके बाद प्रोफाइल पूरी करे, जिसमे नाम, पता, ज़िला, आदि जानकारी भरे।
  • जानकारी भरने के बाद लॉगइन यूज़रनेम और पासवर्ड सेट करे और कैप्चा भरके सबमिट पर क्लिक करे।
  • अब किसान को पोर्टल में लॉगिन करना है
  • Department of Agriculture (कृषि विभाग) अनुभाग में जाएं और बियाणे अनुदान योजना पर क्लिक करे।
  • आवेदन प्रपत्र में अपनी जानकारी दर्ज करे और दस्तावेज अपलोड करके आवेदन को जमा करे।
  • इस तरह से लाभार्थी किसान mahadbt portal से बियाने अनुदान के लिए आवेदन कर सकते है।

Biyane Anudan Yojana 2026 Last Date

बियाने अनुदान योजना 2026 के लिए अंतिम तिथि 27 मई 2026 निर्धारित की गई है, लाभार्थी किसानो को इस तिथि से पहले योजना के लिए आवेदन करना अनिवार्य है, मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र सरकार लास्ट डेट को जून माह तक बढ़ा सकती है।

Biyane Anudan Yojana 2026 Important Links

बियाणे अनुदान योजना पोर्टलmahadbt.maharashtra.gov.in
MahaDBT RegistrationClick here
Helpline Number022-61316429
Join Whats AppJoin Group
Join TelegramJoin Channel
Homepagehindimeyojana.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon