Mahila Bachat Gat Yojana: महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु एक बचत गट एक हेक्टर जागा योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत रजिस्टर महिला बचत गट की महिलाओ को ढाई एकड़ खेती किसानी के लिए एवं ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद की जाएगी, हाल ही में इसकी घोषणा महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनखुले जी द्वारा की गई है।
इस योजना के लिए केवल बचत गट समूह आवेदन कर सकते है, आवेदन करते समय बचत गट की सभी महिलाओ के दस्तावेज देना अनिवार्य होगा, सहायता राशि बचत गट के बैंक खाते में जमा की जाएगी जिससे महिलाए प्राप्त भूमि पर किसानी कर सके।
दरसल ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर महिलाओ को रोजगार नहीं मिल पाता और भूमि न होने के कारण वे किसानी भी नहीं कर सकते। इसलिए राज्य सरकार बचत गट समूह को एक हेक्टर (ढाई एकड़) सरकारी जमीन किसानी के लिए प्रदान कर रही है। अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े इस लेख में हमने Mahila Bachat Gat Ek Bachat Gat EK Hectare Yojana की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।
Mahila Bachat Gat Yojana Overview
| योजना का नाम | महिला बचत गट एक बचत गट एक हेक्टर जागा |
|---|---|
| राज्य | महाराष्ट्र |
| विभाग | महसूल विभाग |
| लाभ | एक हेक्टर जमीन मिलेगी |
| लाभार्थी | बचत गट की महिलाए |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | mahabhumi.gov.in |
Mahila Bachat Gat Yojana
महाराष्ट्र सरकार हमेशा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओ के लिए नई योजनाए चलाती है जिससे उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा सके। लेकिन हाल ही में महाराष्ट्र के महसूल मंत्री जी द्वारा Mahila Bachat Gat Ek Bachat Gat EK Hectare Yojana की घोषणा की गई है। यह योजना बचत गट की लाभार्थियों को 2.5 एकड़ सरकारी खेती पांच वर्ष के लिए लीज पर दी जाएगी।
साथ ही व्यवसाय शुरू करने या खेती के लिए ₹1 लाख अनुदान दिया जाएगा, यह राशि महिलाओ को जिल्हा नियोजन समिती (DPC) किंवा जिल्हा खनिज प्रतिष्ठान (DMF) से प्रदान की जाएगी। अनुदान राशि महिला बचत गट के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा जमा की जाएगी। जिससे महिलाए चारा वृक्षारोपण, बांस, नेपियर वृक्षारोपण या घास के मैदान का विकास कर सके जिससे उन्हें सालाना 4 लाख से 5 लाख रूपए तक की आय अर्जित कर सकते है।
महिला बचत गट एक बचत गट एक हेक्टर जागा योजना के लिए पात्रता
- योजना के लिए केवल बचत गट आवेदन कर सकते है।
- महिला बचत गट रजिस्टर होना चाहिए।
- बचत गट की निवासी महिलाए महाराष्ट्र की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक बचत गट में कम से कम 10 या इससे अधिक महिलाए होनी चाहिए।
- बचत गट सदस्य महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला बचत गट का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
एक बचत गट एक हेक्टर जागा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
Mahila Bachat Gat Yojana Ek Bachat Gat EK Hectare Yojana के लिए महिलाओ के पास निम्मलिखित दस्तावेज होने चाहिए
- महिला बच गट प्रमाणपत्र
- सभी महिलाओ के आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- व्यापार का प्रस्ताव
Ek Bachat Gat EK Hectare Yojana Online Apply
Mahila Bachat Gat Yojana के अंतर्गत शुरू की गई Ek Bachat Gat EK Hectare Yojana के लिए बचत गट समूह केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने हेतु महिलाओ को ग्रामपंचायत, तालुका महसूल कार्यालय (तहसीलदार), या महिला व बालविकास विभाग के कार्यालय से आवेदन प्रपत्र प्राप्त करना है।
Mahila Bachat Gat Yojana Ek Bachat Gat EK Hectare Yojana Form प्राप्त करने के बाद उसमे बचत गट की जानकारी दर्ज करे, जैसे बचत गट का नाम, पता, बैंक विवरण, सभी महिलाओ के नाम आदि। आवेदन फॉर्म भरने के बाद दस्तावेज जोड़े और आवेदन फॉर्म को जमा करे। आवेदन जमा करने के बाद अब तहसील अधिकारी द्वारा आवेदन की जांच होगी और यदि सभी जानकारी सही है तो बचत गट का आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
आवेदन स्वीकार होने के बाद महिला बचत गट के बैंक खाते में अनुदान राशि डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जाएगी, साथ ही महिलाओ को व्यवसाय एवं खेती के लिए कृषि विभाग स्वयं सहायता समूहों को संपूर्ण तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करेगा, साथ ही व्यवसाय एवं खेती से होने वाला मुनाफा पूरा बचत गट की महिलाओ को होगा।
Mahila Bachat Gat Yojana Ek Bachat Gat EK Hectare Yojana
| Mahila Bachat Gat Yojana Portal | umed.in |
| Mahila Bachat Gat Ek Bachat Gat EK Hectare Yojana Portal | mahabhumi.gov.in |
| Join Whats App | Join Group |
| Join Telegram | Join Group |
| Homepage | hindimeyojana.com |