Bakri Palan Yojana Maharashtra: बकरी पालन के लिए महाराष्ट्र सरकार देगी 75% सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Bakri Palan Yojana Maharashtra: महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री ग्रामीण पशुधन उद्योजकता विकास योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों को बकरी पालन हेतु 75% तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। राज्य सरकार द्वारा आवेदन करने हेतु mahabms.com पोर्टल जारी किया गया है, इस पोर्टल आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।

बकरी पालन योजना महाराष्ट्र के आंतरिक दो समूह 5 + 1 (5 बकरी+1 बकरा = 6) और 10 + 1 (10 बकरी+1 बकरा = 11) लाभार्थियों को पशु दिए जाएंगे। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में बकरी पालन को बढ़ावा देने के लक्ष्य से चलाई जा रही है। सर्वसाधारण लाभार्थियों को 50% की सब्सिडी और अनुसूचित जाति जनजाति के लाभार्थियों को 75% की सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

योजना के आंतरिक बकरी पालन हेतु शेड का निर्माण, चारा, बकरियों का तीन वर्ष तक का बीमा, टीकाकरण, स्वास्थ आदि शामिल है। यदि आप Bakri Palan Yojana Maharashtra के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।

Bakri Palan Yojana Maharashtra 2026 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री ग्रामीण पशुधन उद्योजकता योजना
राज्यमहाराष्ट्र
विभागपशुसंवर्धन व दुग्ध व्यवसाय विभाग
उद्देश्यपशुपालन के जरिए आय बढ़ाना
लाभार्थीकिसान, पशुपालक, महिला समूह
योजना शुरू2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmahabms.com

Bakri Palan Yojana Maharashtra

मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस द्वारा विकसित महाराष्ट्र 2047 एवं 3 ट्रिलियन इकोनॉमी का लक्ष्य पूरा करने के लिए 9 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री ग्रामीण पशुधन उद्योजकता योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के परिवारों को दुधारू गायों-भैंसों का आवंटन, बकरी-भेड़ पालन और मुर्गी पालन करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

लाभार्थी योजना के तहत 6 और 11 बकरियों का समूह के लिए आवेदन कर सकते है। 6 बकरियों के समूह के लिए भूमि की शर्त नहीं है लेकिन यदि वे 11 बकरियों के समूह के लिए आवेदन करना चाहते है तो किसान के पास 1 एकड़ या इससे अधिक भूमि होनी चाहिए।

बकरी पालन योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य के मूल निवासी होने चाहिए।
  • किसान एवं पशुपालक योजना के लिए पात्र होंगे।
  • लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास 10+1 बकरियों के समूह के लिए आवेदक के पास 1 एकड़ भूमि होनी चाहिए।
  • लाभार्थी पशुपालक महाडिबीटी (MahaDBT) पोर्टल में रजिस्टर होना चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बकरी पालन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • परियोजना रिपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • भूमि के दस्तावेज

Bakri Palan Yojana Maharashtra Online Registration

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट (mahabms.com) पर जाए।
  • अब आपको होमपेज पर पशुसंवर्धन विभाग पर क्लिक करे।
  • आवेदन करने हेतु पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करे।
  • इसके बाद बकरी पालन योजना फॉर्म पर क्लिक करे।
  • इस फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करे, जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण आदि।
  • आवेदन फॉर्म में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करे।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के बाद रसीद एवं रजिस्ट्रेशन पावती डाउनलोड करे।
  • इस रजिस्ट्रेशन पावती का प्रिंटआउट निकाले और पशुसंवर्धन कार्यालय या पंचायत समिति कार्यालय में आवेदन को जमा करे।
  • इस तरह से आवेदक ऑनलाइन माध्यम से बकरी पालन योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

Maharashtra Bakri Palan Yojana Subsidy

बकरी/भेड़ समूहश्रेणीसब्सिडीलागत
5 बकरी+1बकरा = 6General50%₹86,284
10 बकरी+1 बकरा = 11SC/ST75%₹1,55,311

Bakri Palan Yojana Maharashtra 2026 Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
GR PDF LinkClick here
Join Whats AppClick here
HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon