Gai Gotha Yojana 2026: महाराष्ट्र राज्य में ज्यादातर परिवार किसान है या पशुपालन करके आजीविका के लिए आय अर्जित करते है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानो एवं पशुपालको के लिए समय समय पर नई योजनाए शुरू की जाती है। ऐसी ही एक नई योजना किसानो/पशुपालको के लिए शुरू की गई है जिसके अंतर्गत गौशाला (गाय गोठा) निर्माण करने हेतु लाभार्थियों को ₹77,188 से ₹2,31,564 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। और इस योजना का नाम गाय गोठा योजना रखा गया है।
इस योजना के अंतर्गत गरीब पशुपालक पशुओ के लिए आरामदायक आश्रय का निर्माण कर सकते है। आवेदक के पास 2 या इससे अधिक गाय/भैंस होनी चाहिए। सब्सिडी राशि लाभार्थियों को पशुओ की संख्या पर दी जाती है। अगर आप भी महाराष्ट्र से है और इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो लेख को अंत तक पढ़े। इस लेख में हमने Gai Gotha Yojana 2026 Online Registration की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।
Gai Gotha Yojana 2026 Overview
| योजना का नाम | गाय गोठा योजना |
| लाभ | ₹2 लाख 31 हजार रूपए |
| लाभार्थी | महाराष्ट्र के किसान एवं पशुपालक |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | mahadbt.maharashtra.gov.in/farmer/ |
Gai Gotha Yojana Maharashtra
महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा पशुपालको को रहत देने एवं पशुओ को आरामदायक एवं आधुनिक आश्रयस्थान निर्माण करने हेतु 3 फरवरी 2021 को Gai Gotha Yojana की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत जिन पशुपालको के पास 2 या इससे अधिक पशु है उन्हें ₹77,188 से ₹2,31,564 की सब्सिडी दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जाती है।
जिन परिवारों के पास 2 गाय/भैंस है उन्हें ₹77,188, 6 से 18 गाय/भैंस के लिए ₹1,54,373, 18 से अधिक गाय/भैंस के लिए ₹2,31,564 तक की सब्सिडी का लाभ दिया जाता है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालको एवं पशुओ को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने एवं गरीब किसानो को गौशाला निर्माण में आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
गाय गोठा योजना 2026 के लिए पात्रता
- आवेदक पशुपालक महाराष्ट्र राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- किसान योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- गौशाला (गाय गोठा) का निर्माण करने हेतु आवेदक के नाम भूमि होनी चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- पहले से पशुपालन कर रहे आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
गाय गोठा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आवासीय प्रमाण पत्र
- गाय पंजीकरण (पशुधन विवरण)
- सात-बारा उतारा (7/12)
- बैंक खाता विवरण
- फोटो (गोठा निर्माण स्थल दर्शाते हुए)
- पशुपालन प्रमाण पत्र
Gai Gotha Yojana 2026 Online Registration
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया MahaDBT पोर्टल या mahabms.com पोर्टल से किया जा सकता है।
- पोर्टल ओपन करने के बाद Registration पर क्लिक करे।
- अब पंजीकरण फॉर्म खुलेगा, यहां मोबाइल नंबर, नाम, पासवर्ड का चयन करना है और कैप्चा भरके Register बटन पर क्लिक करना है।
- पोर्टल में पंजीकरण करने के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड द्वारा लॉगिन करे और Gay Gotha Yojana Form पर क्लिक करे।
- अब आवेदन फॉर्म में किसान को अपनी जानकारी, पशुओ का विवरण, आदि जानकारी दर्ज करनी है।
- आवेदन भरने के बाद दस्तावेज अपलोड करने है और कैप्चा भरके आवेदन को सबमिट करना है।
- इस तरह से किसान गौशाला के लिए आवेदन कर सकते है।
गाय गोठा योजना 2026 महाराष्ट्र के आवेदन कैसे करे
ग्रामीण क्षेत्र के कई किसान शिक्षित नहीं होते एवं गांव में ऑनलाइन आवेदन करने के साधन नहीं होते, ऐसे में किसान एवं पशुपालक योजना से वंचित न रहे इसलिए सरकार द्वारा ऑफलाइन प्रक्रिया भी शुरू की है। ऑफलाइन आवेदन करने हेतु पंचायत/ग्रामसेवक या पशुविभाग के कार्यालय में भेट दे, यहां से Gai Gotha Yojana Form प्राप्त करे और उसमे अपनी जानकारी भरे।
आवेदन में जानकारी भरने के बाद दस्तावेज जोड़े और कार्यालय में जमा करे। इसके बाद आवेदन की जाँच होती और अधिकारिकयों द्वारा सर्वे किया जाएगा और दस्तावेज सही होने पर लाभार्थी सूचि में किसानो का नाम शामिल किया जाएगा। आवेदन को मंजूरी मिलने के बाद राशि सीधे पशुपालको के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा जमा की जाएगी।
Gai Gotha Yojana 2026 Subsidy
| विवरण | सब्सिडी |
|---|---|
| 2 से 6 गाय/भैंस के लिए | ₹77,188 |
| 6 से 18 गाय/भैंस के लिए | ₹1,54,373 |
| 18 से अधिक गाय/भैंस के लिए | ₹2,31,564 |
Gai Gotha Yojana 2026 Important Links
| आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
| Gai Gotha Yojana 2026 Online Registration Link | Click here |
| GR PDF | Click here |
| Gai Gotha Yojana Form | Download PDF |
| mahaDBT Helpline Number | 022-61316429 |
| Join WhatsApp Group | Click here |
| Homepage | Hindi me Yojana |