Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana: कन्या सुमंगला योजना ₹15,000 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा बालिकाओ को शिक्षा के लिए प्रेरित करने एवं उनका जन्म दर बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुवात की गई है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी लड़कियों को छह चरणों में कुल ₹15,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना बालिकाओ को उच्च शिक्षा की सुनिश्चित कराती है।

यह योजना बालिका के जन्म के तुरंत बाद पोषण प्रदान करने हेतु ₹2,000/- एकमुश्त राशि दी जाती है। पहली क़िस्त मातापिता के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। लेकिन बाकि किस्तों के लिए मातापिता को लाभार्थी के नाम से बैंक खुलवाना होगा। अगर आप भी Kanya Sumangala Yojana के लिए आवेदन करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पड़े।

Kanya Sumangala Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
शुरुवात25 अक्टूबर 2019
लाभकिस्तों में ₹15,000 की सहायता
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की लड़किया
उद्देश्यकन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लिंग अनुपात स्थापित करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmksy.up.gov.in

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 25 अक्टूबर 2019 को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और साक्षरता दर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लिंग अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह के कदाचार को रोकना और लड़कियों के स्वास्थ्य में सुधार करना है जिसके लिए राज्य सरकार जन्म से लेकर 12वीं कक्षा, स्नातक या डिप्लोमा में प्रवेश करने तक कुल ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

आज भी ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के अभाव के कारण स्त्री भ्रूण ह्त्या एवं बालिकाओ को शिक्षा से वंचित रखा जाता है, साथ ही गरीबी के कारण भी कई बालिकाओ को बचपन से ही मजदूरी से जुड़े काम लगाया जाता है। इसलिए महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana लागू की गई है।

योजना के लिए राज्य की स्थाई निवासी परिवार की बालिकाए पात्र है, लाभ प्राप्त करने हेतु बालिका के मातापिता को योजना के पोर्टल से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा, ग्रामीण क्षेत्र की लाभार्थी परिवार अनंगबाड़ी केंद्र से ऑफलाइन आवेदन कर सकती है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता

  • लाभार्थी परिवार उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए जिसपर राशन कार्ड/आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/बिजली/टेलीफोन बिल मान्य हो।
  • लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ एक परिवार की दो लड़कियों को मिलेगा।
  • लाभार्थी परिवार में अधिकतम दो बच्चे होने चाहिए।
  • जुड़वा बच्चे योजना के लिए पात्र है।
  • लाभ प्राप्त करने हेतु बालिका के मातापिता को आवेदन करना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Kanya Sumangala Yojana के लिए छह चरणों में लाभार्थियों को दस्तावेज देने होते है, दस्तावेज जमा करने के बाद ही सहायता राशि का लाभ दिया जाता है।

पहले चरण में आवश्यक दस्तावेज

  • बालिका की फोटो
  • आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो
  • शपथ पत्र
  • जन्म प्रमाणपत्र

दूसरे चरण में आवश्यक दस्तावेज

  • बालिका की नवीनतम फोटो
  • आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो
  • शपथ पत्र
  • टीकाकरण कार्ड

तीसरे चरण में आवश्यक दस्तावेज

  • बालिका की नवीनतम फोटो
  • आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो
  • शपथ पत्र
  • आधार कार्ड
  • प्रथम कक्षा प्रवेश प्रमाण पत्र

चौथे चरण में आवश्यक दस्तावेज

  • बालिका की नवीनतम फोटो
  • आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो
  • शपथ पत्र
  • आधार कार्ड
  • छटवीं कक्षा प्रवेश प्रमाण पत्र

पांचवे चरण में आवश्यक दस्तावेज

  • बालिका की नवीनतम फोटो
  • आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो
  • शपथ पत्र
  • आधार कार्ड
  • 9वीं कक्षा प्रवेश प्रमाण पत्र

छटवे चरण में आवश्यक दस्तावेज

  • बालिका की नवीनतम फोटो
  • आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो
  • शपथ पत्र
  • आधार कार्ड
  • 10वीं/12वीं मार्कलिस्ट
  • डिग्री/डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश शुल्क की रसीद

Kanya Sumangala Yojana Apply Online

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mksy.up.gov.in ओपन करे।
  • वेबसाइट के होमपेज पर नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक करे।
  • अब नया पेज खुलेगा, यहां नियम व शर्ते पेज पर में I Agree (मैं सहमत हु) पर क्लिक करे और Continue बटन पर क्लिक करे।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, इसमें अपनी जानकारी दर्ज करे और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करे।
  • इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर लॉगिन आयडी प्राप्त होगी।
  • आवेदक को इस आयडी एवं पासवर्ड द्वारा पोर्टल में लॉगिन करे।
  • अब Kanya Sumangala Yojana Form पर क्लिक करे।
  • आवेदन प्रपत्र खुलने के बाद अपनी जानकारी दर्ज करे।
  • आवेदन भरने के बाद पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करे।
  • इसके बाद कैप्चा भरके सबमिट पर क्लिक करे।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ

पहली क़िस्तबालिका के जन्म के बाद₹2,000/-
दूसरी क़िस्तटीकाकरण के बाद एक वर्ष तक₹1,000/-
तीसरी क़िस्तप्रथम कक्षा में प्रवेश के बाद₹2,000/-
चौथी क़िस्तछटी कक्षा में प्रवेश के बाद₹2,000/-
पांचवी क़िस्तनौवीं कक्षा में प्रवेश के बाद₹3,000/-
छटवी क़िस्त12वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं 2 वर्ष या उससे अधिक अवधि के स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश करने पर₹5,000/-

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Status Check

  • आवेदन स्थिति चेक करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • अब होमपेज पर नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक करे।
  • इसके बाद लॉगिन आयडी, पासवर्ड और कैप्चा भरके SMS OTP भेजे पर क्लिक करे।
  • अब ओटीपी पोर्टल में भरे और वेरिफिकेशन को पूरा करे।
  • पोर्टल में लॉगिन करने के बाद Track Application Status या Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब नया पेज खुलेगा, यहां से आवेदक आवेदन की स्थिति चेक कर सकती है।

Kanya Sumangala Yojana Important Links

कन्या सुमंगला योजना पोर्टलmksy.up.gov.in
Installment StatusClick here
GR PDFDownload GR
Join Whats AppJoin Group
Join TelegramJoin Channel
Homepagehindimeyojana.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon