Ladli Behna Awas Yojana 2026: आवास योजना के ₹2,50,000 के लिए ऐसे करे आवेदन, लाड़ली बहना आवास योजना शुरू

Ladli Behna Awas Yojana 2026: मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा गरीब महिलाओ को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरुवात की गई, इस योजना के अंतर्गत महिलाओ को प्रति माह ₹1500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। परन्तु राज्य की कई ऐसी गरीब महिलाए है जिनके परिवार के पास निवास करने हेतु मकान नहीं है, और वे कच्चे मकान, जुग्गी झोपड़ियों या मिट्टी के मकानों में रह रही है।

लेकिन अब वे कच्चे मकान, जुग्गी झोपड़ियों या किराए से रहने वाली लाड़ली बहनो को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए लाड़ली बहना आवास योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओ को पक्के मकान का निर्माण करने हेतु ₹2,50,000 की सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि डीबीटी द्वारा महिलाओ के बैंक खाते में किस्तों में जमा की जाती है।

पिछले चरण में पात्र लाभार्थी महिलाओ के बैंक खाते में हाल ही में आवास योजना की पहली क़िस्त ₹25,000 जारी कर दी गई है, और अब जल्द ही दूसरी क़िस्त का भुगतान भी किया जाने वाला है। अगर आप भी मध्यप्रदेश से है और Ladli Behna Awas Yojana MP के लिए आवेदन करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, लाभ, पात्रता की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।

Ladli Behna Awas Yojana 2026 Overview

योजना का नामलाड़ली बहना आवास योजना
योजना की शुरुवात17 सितंबर 2023
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज शेखर
लाभराज्य की महिलाओ को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा
लाभार्थीमध्य प्रदेश की महिलाये
आयु सिमा21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाये
उद्देश्यराज्य की महिलाओ को आवास उपलब्ध कराना
मिलने वाली धनराशि₹2,50,000
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in

Ladli Behna Awas Yojana

Ladli Behna Awas Yojana की शुरुवात 17 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवजी द्वारा शुरू की गई, इस योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब निराश्रित, कच्चे मकान, जुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वाली, एवं किराए से रहने वाली महिलाओ को पक्का मकान उपलब्ध करना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। महिलाओ को इस योजना के अंतर्गत पक्के मकान के साथ साथ शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

लाड़ली बहना आवास योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ₹23,882 करोड़ का भारी-भरकम प्रावधान किया है, महिलाओ को आवास निर्माण करने हेतु तीन किस्तों में ₹2,50,000 राशि दी जाती है। योजना की पहली क़िस्त आवेदन मंजूर होने के बाद दी जाती है। दूसरी क़िस्त मकान की नींव (Foundation) का काम पूरा होने के बाद दिया जाता है और अंतिम क़िस्त मकान के पूर्ण निर्माण से पहली दी जाती है।

इस योजना के लिए केवल लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिला पात्र है, जिनके परिवार की आय ₹2.50 लाख रूपए से कम है और वे निराश्रित है या कच्चे मकान में रहती है। जिन महिलाओ ने PM awas yojana का लाभ लिया है वे इसके योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पाएगी। योजना के लिए केवल ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन किया जा सकता है, आवेदन ग्रामपंचायत केंद्र, CSC केंद्र, ब्लाक कार्यालय, से विभागीय कार्यालय से कर सकती है।

लाड़ली बहना आवास योजना के लिए पात्रता

  • लाभार्थी महिला मध्यप्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 21 वर्ष से 59 वर्ष के बिच होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • PM awas yojana की लाभार्थियो को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिला के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार में ट्रेक्टर के अलावा अन्य 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

लाड़ली बहना आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

MP Ladli Behna Awas Yojana के लिए महिला के निम्मलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

Ladli Behna Awas Yojana Online Apply

Ladli Behna Awas Yojana Madhya Pradesh के लिए केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन करने हेतु लाभार्थी महिला को नजदीकी विभागीय कार्यालय या वार्ड कार्यालय/कैंप स्थल भेट देनी है और लाड़ली बहना योजना फॉर्म प्राप्त करना है। आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आवेदन में अपनी जानकारी भरे, जिसमे महिला का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड विवरण और बैंक विवरण दर्ज करे।

आवेदन में जानकारी भरने के बाद दस्तावेज जोड़कर आवेदन को जमा करे, आवेदन जमा करने के बाद कर्मचारी द्वारा आवेदन एवं दस्तावेज का सत्यापन होगा, सत्यापन पूरा होने के बाद महिला को आवेदन की रसीद दी जाएगी। रसीद प्राप्त करने के बाद अधिकारियो द्वारा वेरिफिकेशन सर्वे होगा और सभी जानकारी सही प्राप्त होने के बाद आवेदन स्वीकार करके महिलाओ के बैंक खाते में योजना की पहली क़िस्त ट्रांसफर की जाएगी।

Ladli Behna Awas Yojana List PDF

लाड़ली बहना योजना सूचि महिलाए ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल से एवं ऑफलाइन ग्रामपंचायत कार्यालय से चेक कर सकती है। ऑनलाइन सूचि चेक करने हेतु निम्मलिखित चरणों का पालन करे।

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in ओपन करे।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद मेनू में अनंतिम सूचि पर क्लिक करे।
  • यहां आपको रजिस्टर आयडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना है।
  • इसके बाद कैप्चा भरके ओ.टी.पी. प्राप्त करे बटन पर क्लिक करना है।
  • अब मोबाइल पर प्राप्त OTP पोर्टल में दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करना है।
  • अब नया पेज खुलेगा, यहां लाभार्थी महिलाओ की सूचि खुलेगी, इसमें महिला अपना नाम चेक कर सकती है।

लाड़ली बहना योजना क़िस्त का भुगतान स्टेटस

Madhya pradesh ladli behna awas yojana status चेक करने हेतु योजना की आधिकारिक वेबसाइट या PM Awas Yojana के पोर्टल पर जाए और Stakeholders” या “Beneficiary विकल्प पर क्लीक करे। इसके बाद IAY/PMAYG Beneficiary पाए जाए और Registration Number (पंजीकरण संख्या) करके Advanced Search पर क्लिक करे।

इसके बाद नया पेज खुलेगा, यहां राज्य, जिला, ब्लॉक, और ग्रामपंचायत का चयन करे, और कैप्चा भरके Search पर क्लिक करे। अब महिलाए पहली क़िस्त का भुगतान विवरण चेक कर सकती है। इसके अलावा महिलाए ऑफलाइन माध्यम से नजदीकी CSC केंद्र, विभागीय कार्यालय से आवेदन एवं भुगतान विवरण चेक कर सकते है।

Ladli Behna Awas Yojana 2026 Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
CM Ladli Behna Awas Yojana ListClick here
Helpline Number0755-2700800
Homepagehindimeyojana.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon