Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana 2026: 12वीं टॉपर छात्रों की कॉलेज फ़ीस माफ़, जाने आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता नियम और गाइडलाइन

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana 2026: मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य के गरीब छात्रों के लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के आंतरिक 12वीं कक्षा उत्तीर्ण मेधावी छात्रों का स्नातक स्तर के लिए व्यय शुल्क के रूप में, केवल प्रवेश शुल्क और वास्तविक शुल्क का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा, यानी छात्रों की कॉलेज फ़ीस माफ़ की जाएगी।

दरसल गरीब परिवार के मेधावी छात्र उच्च अंक प्राप्त करने के बावजूद स्नातक स्तर की शिक्षा आर्थिक तंगी के कारण प्राप्त नहीं कर पाते, ऐसे में परिवार को ब्याज या स्टूडेंट लोन लेकर शिक्षा को पूरा करना पड़ता है। इसलिए छात्रों को बेहतर शिक्षा बिना कॉलेज फीस की चिंता करे प्राप्त करने हेतु Medhavi Vidyarthi Yojana पुरे राज्य में लागू की गई है।

अब गरीब परिवार के कंधो से छात्र की शिक्षा का बोजा कम होगा, और छात्र भी बिना रूकावट अपनी रूचि अनुसार स्नातक स्तर की शिक्षा ग्रहण करके अपने उज्वल भविष्य की नीव रख सकते है। अगर आप भी मध्यप्रदेश से है और Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana के अंतर्गत अपनी कॉलेज एवं टूशन फी माफ़ करना चाहते है तो लेख को अंत तक पड़े।

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
राज्यमध्य प्रदेश
वर्ष2026
लाभस्नातक स्तर शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति
लाभार्थी12वीं कक्षा के मेधावी छात्र
भुगतान प्रक्रियाDBT
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmedhavikalyan.mp.gov.in

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana 2026

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana की शुरुवात मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवजी के नेतृत्व में की गई, इस योजना के अंतर्गत जिन छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं या CBSC/ICSC द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए है तो उनकी स्नातक स्तर की कॉलेज प्रवेश शुल्क का भुगतान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है।

आर्थिक तंगी के कारण गरीब परिवार के छात्र कॉलेज फीस का वहन नहीं कर पाते। बिना कॉलेज शुल्क भरे वे IIT, IIM, AIIMS, NIT, या किसी भी बड़े सरकारी/प्राइवेट कॉलेज से इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ या सामान्य ग्रेजुएशन (BA, B.Sc, B.Com) की शिक्षा नहीं ले सकते, इसलिए राज्य सरकार गरीब मेधावी छात्रों का भविष्य उज्वल बनाने और बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करने हेतु मेधावी विद्यार्थी योजना कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इससे राज्य सरकार मेधावी छात्रों की शिक्षा को सुनिश्चित कराती है। MMVY का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन) प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना एवं छात्रों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है इस योजना के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ₹750 करोड़ का रिकॉर्ड प्रावधान किया गया है। पात्र विद्यार्थी योजना के पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करके छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकते है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए पात्रता

  • लाभार्थी छात्र मध्यप्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹8,00,000 से कम होनी चाहिए।
  • छात्र ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में 70% से अधिक अंक प्राप्त किए हो।
  • 2016 से पहले 12वीं की परीक्षाओं में निर्दिष्ट अंक प्राप्त करने वाले आवेदक भी पात्र होंगे।
  • CBSC/ICSC छात्रों को 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त प्राप्त किए हो।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Medhavi Vidyarthi Yojana के लिए छात्रों के पास निम्मलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  • मध्य प्रदेश का निवासी प्रमाण पत्र
  • 10वीं और 12वीं की परीक्षा के अंकों की सूची
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • सहायता प्राप्त/निजी विश्वविद्यालयों या कॉलेजों में प्रवेश के मामले में आधार से जुड़ा बैंक खाता
  • वस्तु-वार शुल्क विवरण और रसीद

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Online Apply

  • मेधावी छात्र योजना के लिए आवेदन करने हेतु आधिकारिक पोर्टल medhavikalyan.mp.gov.in ओपन करे।
  • पोर्टल ओपन करने के बाद होमपेज में New Applicant पर जाए।
  • अब New User Registration पर क्लिक करे।
  • रजिस्ट्रेशन करने हेतु छात्र की जानकारी दर्ज करे, जैसे नाम, पता, शैक्षणिक वर्ष, ई-मेल, पासवर्ड आदि।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद Registration बटन पर क्लिक करे।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करे।
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में MMVY Application Form का चयन करके फॉर्म भरें।
  • फॉर्म में 12वीं के मार्क्स, कॉलेज का नाम, और अपनी फीस का विवरण दर्ज करें।
  • अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे और कैप्चा भरके सबमिट बटन पर क्लिक करे।
  • इस तरह छात्र ऑनलाइन माध्यम से योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना फॉर्म

अगर छात्र ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana का आवेदन करने में असमर्थ है तो वे प्रवेश प्राप्त कॉलेज से ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन कर सकती है। आवेदन करने हेतु कॉलेज में जाए और आवेदन फॉर्म प्राप्त करे, अब आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करे और दस्तावेज जोड़कर आवेदन को कॉलेज में जमा करे।

आवेदन जमा करने के बाद कॉलेज कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन भरा जाएगा, ऑनलाइन आवेदन के बाद छात्र को रसीद दी जाएगी।

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Status

  • MMVY के लिए आवेदन के बाद आवेदन स्थिति चेक करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद Student Login पर क्लिक करे।
  • इसके बाद यूजर आयडी और पासवर्ड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करे।
  • पोर्टल में लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में Application Status पर क्लिक करे।
  • अब नया पेज खुलेगा, यहां से छात्र अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते है।

इन बड़े कोर्सेज की पूरी फीस देगी सरकार

कोर्स / परीक्षा का नामपात्रता / रैंक नियम
इंजीनियरिंग (JEE Main)यदि छात्र की जेईई मेन रैंक 1.5 लाख के अंतर्गत है।
मेडिकल (NEET)नीट परीक्षा के माध्यम से किसी भी सरकारी या निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेज में प्रवेश मिलने पर।
लॉ (CLAT)कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के जरिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में एडमिशन होने पर।
सामान्य ग्रेजुएशनराज्य के सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त कॉलेजों के ग्रेजुएशन कोर्सेज (BA, B.Sc, B.Com, Integrated MBA आदि)।

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Important Links

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana WebsiteClick here
MMVY Application StatusClick here
GR PDFDownload PDF
Join Whats AppJoin Group
Join Telegram Join Channel
Homepagehindimeyojana.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon