Pratibha Kiran Yojana 2026: शहरी क्षेत्र की छात्राओं को मिलेगी ₹5,000 की छात्रवृत्ति, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया यहाँ देखें!

Pratibha Kiran Yojana 2026: मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही है, इस योजना के अंतर्गत राज्य के शहरी क्षेत्र में निवास कर रही बी. पी. एल. कार्ड धारक गरीब परिवार की छात्रा (बालिकाओ) को 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए लाभार्थी छात्र को सालाना ₹5,000 तक की सहायता प्रदान की जाती है।

अगर आप भी मध्यप्रदेश से है और प्रतिभा किरण योजना के तहत प्रति वर्ष आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज सूचि, पात्रता, लाभ एवं विशेषता स्कॉलरशिप राशि आदि जानकारी विस्तार में दी है।

Pratibha Kiran Yojana Overview

योजना का नामप्रतिभा किरण योजना
वर्ष2026
राज्यमध्य प्रदेश 
विभागउच्च शिक्षा विभाग
लाभसालाना ₹5,000/- तक की सहायता
लाभार्थीमध्य प्रदेश की लड़किया
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटscholarshipportal.mp.nic.in

Pratibha Kiran Yojana 2026

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए Pratibha Kiran Yojana शुरू की गई है इस योजना के माध्यम से बी. पी. एल. कार्ड धारक छात्रा को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब बालिकाओ को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और शिक्षा का खर्च उठाना है जिससे बालिकाए अपनी शिक्षा को बिना रूकावट पूरी कर सके और उनका भविष्य उज्वल बने।

गरीबी के कारण शहरी क्षेत्र की छात्राए अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाती, जिससे उन्हें बचपन में ही काम पर लगाया जाता है, और इससे वे शिक्षा से वंचित रहती है। ऐसी ही परिवार की बालिकाओ को शिक्षा के अवसर प्रदान करने हेतु प्रतिभा किरण योजना शुरू की गई है। Pratibha Kiran Scholarship का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थी छात्रा को कक्षा 12वीं में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने है। लाभार्थी छात्रा मध्यप्रदेश छात्रवृत्ति के पोर्टल से आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।

प्रतिभा किरण योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक छात्र मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी मध्यप्रदेश राज्य के शहरी क्षेत्र में निवास कर रहे हो।
  • लाभार्थी छात्रा को 12वीं कक्षा में 60% या इससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक छात्र गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए।
  • योजना के तहत वित्तीय लाभ बी. पी. एल धारक परिवारों को दिया जाएगा।

प्रतिभा किरण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Madhya Pradesh Pratibha Kiran Yojana के लिए निम्मलिखित दस्तावेज चाहिए

  • आधार कार्ड
  • शहरी आवासीय प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बी. पी. एल. प्रमाणपत्र
  • 12 वीं कक्षा की मार्कशीट
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर
  • बैंक पासबुकी प्रति
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

Pratibha Kiran Yojana Apply Online

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट scholarshipportal.mp.nic.in ओपन करे।
  • अब बालिकाओ को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है।
  • पोर्टल में पंजीकरण करने के बाद लॉगिन विवरण द्वारा लॉगिन करे।
  • अब Pratibha Kiran Scholarship Form ओपन करे और अपनी जानकारी दर्ज करे।
  • आवेदन प्रपत्र भरने के बाद दस्तावेज अपलोड करे।
  • इसके बाद कैप्चा भरके सबमिट बटन पर क्लिक करे।
  • इस तरह से छात्रा योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

Pratibha Kiran Scholarship Form PDF

प्रतिभा किरण योजना मध्यप्रदेश के लिए छात्राए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम दोनों प्रक्रिया द्वारा आवेदन कर सकते है। ऑफलाइन आवेदन करने हेतु छात्रों को आवेदन फॉर्म स्कूल, कॉलेज या विभागीय कार्यालय से प्राप्त कर सकती है। Pratibha Kiran Scholarship Form प्राप्त करने के उसमे छात्रा को जानकारी भरनी है, और दस्तावेज जोड़कर आवेदन को जमा करना है। इसके बाद पात्र बालिकाओ के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा छात्रवृत्ति ट्रांसफर की जाती है।

Pratibha Kiran Scholarship Form PDFDownload Form PDF

Pratibha Kiran Scholarship 2026 Last Date

प्रतिभा किरण योजना के आंतरिक आवेदन करने की अंतिम तिथि मार्च माह या अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक होती है, वर्ष 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रतिभा किरण योजना की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 थी, इसलिए आवेदन करने से पहले अंतिम तिथि की जानकारी जरूर प्राप्त करे।

Pratibha Kiran Yojana 2026 Important Link

Pratibha kiran scholarship official websitehescholarship.mp.gov.in 
Registration LinkClick here
GR PDFDownload PDF
Join Whats AppJoin Group
Join TelegramJoin Channel
Homepagehindimeyojana.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon